देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.61 अरब डॉलर बढ़ा, अब 555 अरब डॉलर के पार

नई दिल्ली। विदेशी मुद्रा भंडार देश का 16 अक्टूबर 2020 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान 3.61 अरब डालर की बढ़ोतरी के साथ 555 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जब इसमें वृद्धि दर्ज हुई है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंंकड़ों के मुताबिक 16 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा का भंडार 3.61 अरब डॉलर बढ़कर 555.12 अरब डॉलर पर पहुंंच गया। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक नौ अक्टूबर 2020 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.87 अरब डॉलर बढ़कर 551.51 अरब डॉलर पर तथा 02 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह 3.62 अरब डॉलर बढ़कर 545.64 अरब डॉलर पर रहा था।

आरबीआई के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.54 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 512.32 अरब डॉलर पर पहुंंच गया। स्वर्ण भंडार भी 8.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 36.68 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.63 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 1.48 अरब डॉलर पर स्थिर रहा।

Related Articles

Back to top button