देवरिया : भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं-सतीश चन्द्र

देवरिया। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि बसपा शासनकाल में प्रदेश में कानून का राज स्थापित था। सर्वजन सुखाय की सरकार चलाई गयी। वर्तमान की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अपराध चरम सीमा पर है। दुष्कर्म की घटनाएं आम हो गयी हैं।

सतीश चन्द्र मिश्र ने शुक्रवार को देवरिया टाउन हाल में उप चुनाव में बसपा उम्मीदवार अभय मणि त्रिपाठी के पक्ष में वोट मांगा। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकार केवल चंद लोगों को खुश करने के लिए रेल से लेकर डीजल तक के विभागों को​ निजीकरण करने जा रहीं है। इससे सिर्फ उनका और केवल उनके लोगों को फायदा हो रहा है। आज कल सड़क पर पुलिस की गाड़ी पलट जा रही है। चारों तरफ सिर्फ ठाय-ठाय की आवाज आ रही है। लेकिन अपराध में कोई कमी नहीं दिख रही है।

उन्होंने कहा कि बहन मायवती की सरकार में हर वर्ग के लोगों को सरकार में अच्छे-अच्छे पदो पर बैठाया गया। कानून का राज था। आज की सरकार पीड़ितों के दर्द को नहीं सुनती। उन्होंने कहा कि आज की सरकार करोड़ों रुपये का टेलीविजन के विज्ञापन पर खर्च कर रही है।

Related Articles

Back to top button