तमिलनाडु में थलापति विजय युग का आगाज, 121 विधायकों के समर्थन से बने राज्य के नए मुख्यमंत्री
चेन्नई में थलापति विजय का भव्य शपथ ग्रहण समारोह पांच दिनों के सियासी ड्रामे के बाद थामी सत्ता की कमान 121 विधायकों के समर्थन से तमिलनाडु में टीवीके सरकार का आगाज

Tamilnadu politics: तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा गया है क्योंकि थलापति विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय ने राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस ऐतिहासिक पल से पहले विजय ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की थी और उन्हें 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था। आपको बता दें कि राज्य में बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी, जिसमें टीवीके के अपने 108 विधायकों के साथ-साथ कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियों और वीसीके व आईयूएमएल का साथ भी शामिल रहा।
Tamilnadu politics: समर्थकों और परिवार में भारी जश्न का माहौल
जैसे ही राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने का न्यौता दिया, पूरे तमिलनाडु में जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों के साथ-साथ विजय के परिवार में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि परदे पर दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले विजय अब असल जिंदगी में जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। हालांकि, यह कुर्सी हासिल करना उनके लिए किसी फिल्मी पटकथा से कम चुनौतीपूर्ण नहीं था।
5 दिनों तक चला हाईवोल्टेज सियासी ड्रामा
Tamilnadu politics: 4 मई को नतीजे आने के बाद से ही तमिलनाडु की राजनीति में जबरदस्त हलचल देखी गई। विजय को बहुमत साबित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पहले कांग्रेस के विधायकों के साथ उनकी कोशिश नाकाम रही क्योंकि संख्या बल कम था। इसके बाद लेफ्ट पार्टियों के साथ भी बात नहीं बनी। सियासी ड्रामा तब और बढ़ गया जब वीसीके के समर्थन को लेकर सस्पेंस बना रहा। लेकिन अंत में 9 मई को तमाम समीकरण फिट बैठे और विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि थलापति अपनी इस नई पारी में राज्य को किस दिशा में ले जाते हैं।
यह भी पढ़ें: ED Action On Sanjeev Arora: कंपनी के दावों से घिरी जांच, पंजाब में गरमाई राजनीति



