झारखंड में अराजकता की स्थिति : दीपक प्रकाश

रांची। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को  पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में दुमका-बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  दीपक प्रकाश ने कहा कि 9 महीने में ही हेमन्त सरकार ने राज्य में अराजकता की स्थिति उत्पन्न कर दी है। लालू राज में जिस तरह की जंगल राज की स्थिति थी,वही आज राज्य में दिखाई दे रहा है।कांग्रेस-लालू के ईशारे पर हेमन्त सोरेन सरकार चला रहे हैं। यह सरकार सिर्फ बयानबाजी की सरकार बन कर राह गई है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के बीच भ्रम फैलाकर झूठ की राजनीति कर सत्ता प्राप्त किया,लेकिन आज आदिवासी समाज के विकास के लिए हेमन्त सरकार के पास कोई ठोस रणनीति नही है।
प्रकाश ने कहा कि दुमका-बेरमो विधानसभा सीट जीतकर विकास को फिर से पुनर्स्थापित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा कि वर्तमान सरकार आदिवासी-मूलवासी समाज के विपरीत कार्य रही है। आदिवासी-मूलवासी युवाओं का नौकरी छीना जा रहा है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर,प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,मोर्चा प्रभारी सह पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक,बिंदेश्वर उराँव, गणेश महली, सुनील फकीरा कच्छप, शिला मुंडा सहित कई उपस्थित हुए। इस बीच भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने विधानसभा उपचुनाव के लिए विधानसभा प्रभारी एवं मंडल प्रभारियों की घोषणा की ।
दुमका विधानसभा प्रभारी: रविन्द्र टुडू दुमका नगर:दिलीप हेम्ब्रम,जयसन बेसरा, दुमका सदर: मिस्त्री सोरेन,अविता हांसदा, गादो:बाबुधन मुर्मू, मनोज सोरेन , मसलिया पूर्वी :दानिएल किस्कू, विकास मुर्मू , मसलिया पश्चिमी- सुखमनी हेम्ब्रम,निर्मल सोरेन। बेरमो विधानसभा प्रभारी: आनंद मुर्मू जरीडीह:जानकी कोड़ा, फूलचंद किस्कू, बेरमो :रितवरण सोरेन,मोतीलाल मुर्मू, फुसरो:रंजीत मरांडी,सुनील उराँव, अंगवाली :विनोद मुर्मू,लालचंद मरांडी, चंद्रपुरा :रामलाल सोरेन,महेश बास्की ।

Related Articles

Back to top button