एसपी सिंह बघेल ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की संभाली जिम्मेदारी!

दिल्ली:किरेन रीजीजू के बाद कानून मंत्रालय से एसपी सिंह बघेल की भी छुट्टी कर दी गई थी। बघेल कानून मंत्रालय में राज्य मंत्री थे अब उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में भेजा गया है। इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू को उनके पद से हटाते हुए उन्हें पृ्थ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई।

इसे रीजीजू के पर कतरने के रूप में देखा जा रहा है। अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को स्वास्थ और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री का जिम्मा सौंप दिया गया।राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में ये जानकारी दी गई। जिम्मेदारी बदले जाने पर एसपी सिंह बघेल ने कहा, “माननीय पीएम नरेंद्र मोदी और किरेन रिजिजू के मार्गदर्शन में राज्यमंत्री के रूप में सेवा करना एक सौभाग्य और सम्मान की बात रही है।

मैं भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, सर्वोच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशों, मुख्य न्यायाधीशों और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों, निचली न्यायपालिका और पूरे कानून अधिकारियों एवं कर्मचारियों को न्याय की आसानी करने और हमारे नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं प्रदान करने में समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।

Related Articles

Back to top button