एसआई ने पत्नी और 3 साल के बच्चे का गला रेतकर की हत्या..

भोपाल –मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सब इंस्पेक्टर ने अपने पत्नी और बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी है, फिर खुद भी ट्रेन से कटकर खुदखुशी कर ली।घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।वारदात की वजह सामने नहीं आ पाई है।जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कोलार थाना क्षेत्र के ललिता नगर क्षेत्र का है।

जहां पूरा परिवार किराए के मकान में रहता था। मूलत: बूंदीकला के रहने वाले थे। 2018 में दोनों की शादी हुई थी। मिसरोद इलाके में एसबी के सब इंस्पेक्टर सुरेश तायडे (27 वर्ष) ने ट्रेन से कटकर खुदखुशी की है।आत्महत्या से पहले पत्नी कृष्णा और बेटे 3 वर्ष की गला काटकर की हत्या दी। दोनों के शव ललिता नगर कोलार घर में मिले है।पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा में पदस्थ उपनिरीक्षक का क्षत-विक्षत शव शुक्रवार रात मिसरोद रेलवे स्टेशन के पास पटरी से बरामद हुआ।

घटना स्थल के पास मिली बाइक से शव की पहचान हुई। पुलिस जब उपनिरीक्षक के घर पहुंची तो अंदर उसकी पत्नी और दो साल के बच्चे के खून से लथपथ शव पड़े थे। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई थी। मौके से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया बका भी बरामद किया है। उन्‍होंने वर्ष 2017 में कृष्णा से प्रेम विवाह किया था। कृष्णा मूलत: राजगढ़ जिले की रहने वाली थी। उसके पिता नाबार्ड से सेवानिवृत्त हुए हैं। पिता ने राजवेद कालोनी में भी मकान बना लिया है। उनके घर के सामने सुरेश अपनी पत्नी बच्चे के साथ किराए के मकान में रह रहा था। मृतक कृष्णा चार बहनों में सबसे छोटी थी।

Related Articles

Back to top button