जापानी युवती के साथ होली में हुई बदसलूकी, सोशल मीडिया पर तस्वीर वीडियो हो रहा है वायरल।

होली के बाद से इंटरनेट पर एक वीडियो जोरों शोरों से वायरल रहा है। जिसमे कुछ कुछ युवक होली के दौरान एक जापानी युवती को बुरी तरह रंग लगाते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में देखने से साफ समझ आ रहा है की यह काम युवती की बिना इजाजत के हो रहा है, व वह इस कार्य से शोषित महसूस कर रही है।

जापानी युवती का यह मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है जिसके संदर्भ में पुलिस ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए यह बयान दिया है की यह एक विदेशी लड़की से संबंधित वीडियो है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने यह स्पष्ट करते हुए कहा की यह घटना होली वाले दिन की है। दिल्ली पुलिस के अनुसार लड़की ने इसके खिलाफ कोई कंप्लेंट दर्ज नहीं करवाई है।

वीडियो में नज़र आने वाले सभी लड़कों से पूछताछ जारी है। सभी लड़कों ने घटना को स्वीकारा है। लडको के खिलाफ डीपी एक्ट के तहत कार्यवाही शुरू कर दी गई है, लड़की के शिकायत दर्ज करने के बाद आगे की कार्यवाही शुरू की जायेगी। जापानी युवती ने अपने कुशल मंगल होने की खबर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है।

Related Articles

Back to top button