पत्रकार संजय सिंह को मिला हरिशंकर परसाई सम्मान

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने ‘जनतंत्र की माया’ किताब को ‘हरिशंकर परसाई व्यंग्य पुरस्कार’ से सम्मानित करने की घोषणा की है। 2018 में प्रकाशित किताबों में से उत्तम रचनाओं को सम्मानित करने वाली उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने संजय सिंह(Sanjay Singh) द्वारा लिखित इस कविता को अद्भुत व्यंग के लिए पुरस्कार देने का निर्णय किया है।

‘जनतंत्र की माया’ किताब को संजय सिंह(Sanjay Singh) ने लिखा है। उनकी इस किताब की समीक्षा बहुचर्चित समीक्षक ‘स्वयं प्रकाश’ द्वारा की गई है। पिछले साल प्रकशित इस किताब के लेखक संजय सिंह ने पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही सांसद रविंद्र कुशवाहा, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, धर्म सिंह, आदित्य सिंह विशेन, सतीश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, बृजेश सिंह आदि ने ख़ुशी ज़ाहिर की। सभी ने संजय सिंह और उनकी पुस्तक के लिए शुभकामनाएं दी।

बालाकोट पर भी लिखी है किताब

संजय सिंह(Sanjay Singh) देवरिया जिले के गौरी बलुआ के निवासी है। वे प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया, दिल्ली के संयुक्त सचिव  हैं। साथ ही वे एक न्यूज़ चैनल में रक्षा और राजनीतिक संपादक हैं। इससे पहले वे ‘बालाकोट एयर स्ट्राइक’ और देश के दूसरे एहम मुद्दों पर किताबें लिख चुके हैं।

Related Articles

Back to top button