रैपर रफ्तार सिंह कोमल वोहरा से लेने जा रहे तलाक, जानिए शादी के 6 साल बाद क्यों हो रहे है अलग

बॉलीवुड हो या टीवी इंडस्ट्री यहां रिश्तों को बनते बिगड़ते देर नहीं लगती। यहां कब किसका दिल किसपे आ जाए पता ही नहीं चलता। और ऐसे में कभी-कभी बरसों पुराने रिश्ते भी टुट जाते है।

Rapper Raftaar Singh  बॉलीवुड हो या टीवी इंडस्ट्री यहां रिश्तों को बनते बिगड़ते देर नहीं लगती। यहां कब किसका दिल किसपे आ जाए पता ही नहीं चलता। और ऐसे में कभी-कभी बरसों पुराने रिश्ते भी टुट जाते है। ऐसे ही एक रिश्ता टूटने की कगार पर है। अपनी जबरदस्त रैपिंग और अपने गजब के अंदाज के लिए फैंस के बीच में खास पहचान बना चुके रैपर रफ्तार सिंह अब अपनी पत्नी कोमल वोहरा से तलाक लेने जा रहा ह। शादी के 6 साल बाद वह अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर चुके हैं।

बता दे कि रैपर रफ्तार ने कोमल वोहरा  से साल 2016 में शादी की थी। दोनों अब अपने रिश्ते को खत्म करने जा रहे हैं। साल 2020 में उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल की थी, लेकिन कोरोना के कारण दोनों का तलाक नहीं हो सका। रफ्तार पिछले लंबे वक्त से अपनी पत्नी से दूरी बनाए हुए हैं।दोनों काफी समय से अलग-अलग रहे हैं।

Rapper Raftaar Singh अक्टूबर के फस्ट वीक में लेंगे तलाक

जानकारी के मुताबिक कपल के करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि रफ्तार और कोमल अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। सूत्र ने यह भी खुलासा किया कि महामारी के कारण उनका तलाक टल गया और अब दोनों 6 अक्टूबर, 2022 को तलाक के कागजात पर साइन करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रफ्तार और कोमल की शादी में दिक्कत कुछ दिनों तक साथ रहने के बाद शुरू हो गई थी। दोनों अपने-अपने परिवारों के साथ एक प्यारा बंधन शेयर करते हैं। खबरो की मानें तो दोनों के तलाक के बारे में केवल करीबी लोग ही जानते हैं।

Rapper Raftaar Singh 5 साल के रिलेशनशिप के बाद हो रहे अलग

रफ्तार और कोमल ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल से एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और अपनी शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।रफ्तार और कोमल के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से शुरू हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली और 5 साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने साल 2016 शादी की। आपको बता दें कि कोमल टीवी एक्टर करण और कुणाल वोहरा की बहन हैं।

ये भी पढ़ें-अमिताभ बच्चन की फैन ने की Kisses की बौछार, फिर बीग बी ने जो किया जानकर होंगे हैरान

Entertainment

Related Articles

Back to top button