रांची : स्कार्पियो के टक्कर से बच्चे की मौत, सड़क जाम

रांची। रातू थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित आनंद नगर के पास शुक्रवार को एक स्कार्पियो ने एक बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घंटों सड़क जाम किया। आक्रोशित लोग सरकारी मुआवजा की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को काफी समझाया। इसके बाद मुख्यालय डीएसपी नीरज कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाया। घंटों समझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और सड़क जाम हटाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की शिनाख्त सुरेंद्र शर्मा के पुत्र बिट्टू कुमार (11) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि तेज गति से आ रही है स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे बच्चे को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो को ज़ब्त कर लिया गया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button