रांची: 25 किलो गांजा बरामद ,एक गिरफ्तार

रांची। चुटिया थाना पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 25 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार
सुजाता चौक के पास चेकिंग के दौरान गांजा ज़ब्त किया गया और उड़ीसा के राउरकेला से गांजा बिहार लेकर जाया जा रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि 25 किलो गांजा के साथ एक कार को जब्त किया गया है। एक व्यक्ति आकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वह राउरकेला का रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button