सलूंबर में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 5 दिनों में 5 मासूमों की मौत, प्रशासन अलर्ट
5 दिनों में 5 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप बुखार-उल्टी के बाद 24 घंटे में बिगड़ रही हालत जांच रिपोर्ट का इंतजार, प्रशासन अलर्ट

Rajashthan news: राजस्थान के सलूंबर जिले से बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां एक रहस्यमयी बीमारी ने महज 5 दिनों के अंदर 5 छोटे बच्चों की जान ले ली। मरने वाले सभी बच्चे 2 से 4 साल की उम्र के थे, जिनमें दो सगे भाई-बहन भी शामिल हैं। लगातार हो रही इन मौतों से इलाके में डर का माहौल है, वहीं प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है।
क्या है पूरा मामला?
अधिकारियों के मुताबिक यह मामले लसाड़िया उपखंड के लालपुरा और घाटा गांव से सामने आए हैं। बच्चों में पहले बुखार और उल्टी जैसे लक्षण दिखे, लेकिन हालत इतनी तेजी से बिगड़ी कि 24 घंटे के अंदर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में लालपुरा के दीपक (4), लक्ष्मण (3), सीमा (4) और घाटा गांव के राहुल (4), काजल (2) शामिल हैं। वहीं 8 अन्य बच्चों का इलाज सलूंबर और उदयपुर के अस्पतालों में जारी है।
Rajashthan news: गांवों में सर्वे और सख्ती
घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और प्रभावित गांवों में सर्वे शुरू कर दिया गया। संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बच्चों में कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं, ताकि समय रहते इलाज हो सके।
Rajashthan news: सीएम ने लिया संज्ञान
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी संज्ञान लिया है और विशेषज्ञों की टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उदयपुर संभाग में अब तक 52 हजार से ज्यादा घरों का सर्वे किया जा चुका है, जिसमें 275 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें से 25 को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है।
जांच रिपोर्ट का इंतजार
Rajashthan news: फिलहाल इस बीमारी की असली वजह क्या है, इसका पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।
ये भी पढ़ें: रीवा में खौफनाक वारदात, नशे में धुत पति ने पत्नी को चाकू से गोदा



