दिल्ली एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना, उत्तरी भारत के कई इलाकों में बारिश

राजधानी दिल्ली में अचानक मौसम ने करवट ली है। सुबह से ही दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो रही है। जिससे दिल्लीवालों को गर्मी से काफी राहत मिली है। दिल्ली ही भी बल्कि उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम बदला है और ज्यादातर इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। बता दें कि राजधानी दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यो में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बता दे कि मौसम विभाग के मुताबिक अनुकूल परिस्थितियां मिलने के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय दिल्ली में 28 डिग्री नीचे तक तापमान ने गिरावट देखी गई है। सुबह करीब 11 बजे 28 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। हालांकि मौसम विभाग ने आज दिल्ली में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में कुछ इसी तरह का मौसम रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव उत्तर पश्चिम भारत से अब पूर्व की ओर बढ़ रहा है। जिसकी वज़ह से दिल्ली एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में अगले कुछ दिन तक मौसम में बदलाव रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तरी भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

Related Articles

Back to top button