राघव चड्ढा ने थामा BJP का दामन, सोशल मीडिया पर ‘फॉलोअर्स’ ने दिखाया गुस्सा!

AAP में मची भारी भगदड़: राघव चड्ढा समेत कई दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामल! सोशल मीडिया पर फूटा जनता का गुस्सा, 24 घंटे में राघव ने गंवाए 11 लाख फॉलोअर्स। संजय सिंह ने बागी सांसदों को ललकारा, राज्यसभा सदस्यता रद्द कराने के लिए खटखटाएंगे दरवाजा।

Raghav chadhha: आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के पार्टी छोड़ने की खबर ने न सिर्फ सियासी गलियारों में भूकंप ला दिया है, बल्कि इसका सीधा असर उनके ‘डिजिटल साम्राज्य’ पर भी पड़ा है। खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा की लोकप्रियता धड़ाम से नीचे गिरी है।

फॉलोअर्स की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’!

राघव चड्ढा, जिन्हें कल तक AAP का पोस्टर बॉय माना जाता था, अब जनता के निशाने पर हैं। आंकड़ों की मानें तो: 23 अप्रैल तक: इंस्टाग्राम पर करीब 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे। 24 अप्रैल (पार्टी छोड़ने के बाद): खबर आते ही अनफॉलो करने की होड़ मच गई।
नतीजा: 24 घंटे के भीतर 11 लाख से ज्यादा यूजर्स ने उन्हें टाटा-बाय-बाय कह दिया। फिलहाल यह आंकड़ा 13.5 मिलियन पर आ गया है और मीटर अभी भी नीचे ही जा रहा है।

Raghav chadhha: संजय सिंह का प्रहार: “यह दलबदल नहीं, धोखाधड़ी है”

AAP के दिग्गज नेता संजय सिंह ने इस बगावत पर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके 7 सांसदों को ‘गैरकानूनी’ तरीके से तोड़ा गया है। “कानून के मुताबिक यह टूट वैधानिक नहीं है। हमारे सांसद दलबदल कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं और हम चुप नहीं बैठेंगे।”: संजय सिंह: संजय सिंह ने साफ कर दिया है कि वह राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर इन सभी बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे।

Raghav chadhha: क्या AAP के ये 7 स्तंभ ढह गए?

कल राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने औपचारिक रूप से भाजपा का ‘कमल’ थाम लिया। लेकिन खेल अभी और बड़ा है। राघव चड्ढा का दावा है कि उनके साथ: 1. हरभजन सिंह, 2. स्वाति मालिवाल, 3. संजीव अरोड़ा (राजिंदर गुप्ता), 4. विक्रमजीत सिंह साहनी भी इस नई पारी में साथ हैं। हालांकि, इन चारों सांसदों ने अभी तक खुलकर मीडिया के सामने आकर बीजेपी जॉइन करने का एलान नहीं किया है।

न्यूज़ नशा की बात

Raghav chadhha: क्या यह वाकई राघव चड्ढा का ‘हृदय परिवर्तन’ है या फिर राज्यसभा की कुर्सी बचाने की कोई नई बिसात? राजनीति की इस शतरंज में ऊंट किस करवट बैठेगा, यह देखना दिलचस्प होगा!

 

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा ने 7 सांसदों के साथ झाड़ू छोड़ी, कमल थामा! क्या ढह जाएगा केजरीवाल का किला?

Related Articles

Back to top button