केरल की रहने वाली प्रियंका ने न्यूजीलैंड के मंत्रिमंडल में बनाई जगह

वेलिंगटन। केरल के एर्नाकुलम की रहने वाली प्रियंका राधाकृष्णन ने इतिहास रचते हुए न्यूजीलैंड के मंत्रिमंडल में जगह बनाई है।

प्रियंका दूसरी बार संसद की सदस्य चुनी गई हैं। इन्हें तीन जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें कम्यूनिटी और वॉलंटरी सेक्टर, सांस्कृतिक समुदाय आदि शामिल हैं। साथ ही सामाजिक विकास और रोजगार क्षेत्र में सहयोगी मंत्री भी चुना गया है।

प्रियंका के परदादा भी राजनीति में थे। उन्होंने केरल राज्य को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह सिंगापुर में पली-बढ़ी और फिर वह डेलवरमेंट स्टडीज में मास्टर डिग्री करने के लिए न्यूजीलैंड चली गईं और वेलिंगटन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की।

उन्होंने सांस्कृतिक समुदाय की पूर्व मंत्री जेनी सालेसा की प्राइवेट सेक्रेट्री के रूप में भी काम किया। प्रियंका के पति रिचर्डसन क्राइस्टचर्च में एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं।

Related Articles

Back to top button