मात्र एक अफवाह से डरी दिल्ली ! दिल्ली पुलिस करती रही रात भर पेट्रोलिंग

राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों हुई हिंसा के बाद माहौल अब भी तनावपूर्ण बना हुआ है। हालांकि अब दिल्ली में हिंसा थम गई है। लेकिन पूरी दिल्ली अब भी सेहमी और डरी हुई है। यह कल रात (रविवार) ही पता चल गया। राजधानी दिल्ली में कल हिंसा की ऐसी अफवाह फैली की पूरी दिल्ली भर में लोगों ने अपने अपने खिड़की दरवाजे बंद कर लिए। पश्चिमी दिल्ली उत्तरी दिल्ली में लोगों को अफवाह फैलाई गई कि दिल्ली में हिंसा भड़क गई है।

दिल्ली के रघुवीर नगर इलाके में माहौल बेहद गरमा गया था। इस सब के कारण दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन भी बंद करने पड़े थे। सबसे पहले तिलक नगर मेट्रो स्टेशन बंद किया गया। फिर नागलोई, सूरजमल स्टेडियम, बदरपुर, तुगलकाबाद, उत्तम नगर पश्चिम और नवादा मेट्रो स्टेशन थे जो बंद कर दिए गए थे। वहीं दिल्ली के कुछ इलाकों में उपद्रव की अफवाह भी फैली जिसके चलते लोगों में दहशत फैल गई। बाद में दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में लोगों को संयम रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही। साथ ही 1 घंटे बाद सभी मेट्रो स्टेशन के खोल दिए गए।

वहीं दिल्ली पुलिस ने रातभर खासकर वेस्ट दिल्ली और नॉर्थ में पेट्रोलिंग की। बताया जा रहा है कि अफवाह फेलाने वालो कुछ लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। दिल्ली पुलिस ने बड़ी ही मुस्तैदी से काम किया। पुलिस ने ट्वीट कर सोशल मीडिया पर लोगो तक मेसेज पहुंचाया की हालत सामान्य है, ये बस अफवाह फैलाई गई है। आप सब ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।

इस सब से ये तो तय हो गया है कि दिल्ली इस समय बहुत डरी हुई है। इस समय दिल्ली का माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। लोगो के दिलों में डर है। वहीं दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी के कारण हालात सामान्य बने हुए है। दिल्ली पुलिस हर तरीके से दिल्ली कि जनता के साथ खड़ी हुई है। जिससे कोई हिंसा ना भड़के।

वहीं न्यूज़ नशा भी आप सभी से अपील करता है कि किसी भी तरह की अफवाह से बचें।

Related Articles

Back to top button