अखिलेश यादव ने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले बनाई चुनावी रणनीति, 2022 जीतने की तैयारी !

उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों को लेकर पक्ष विपक्ष अभी से ही पूरी तैयारियों में जुट गया है। उत्तर प्रदेश के लोगों का दिल बहलाने के लिए नेता तरह-तरह के कार्यक्रम कर रहे हैं। वहीं अब समाजवादी पार्टी भी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयारियां कर रही है। इसके लिए समाजवादी पार्टी अब हर महीने की 22 तारीख को धरना प्रदर्शन करेगी। यह धरना सरकार के खिलाफ क्या जाएगा।

बता दें कि अखिलेश यादव ने यह भी तय किया है कि वह 23 मार्च 2020 को सभी जिलों में साइकिल चलाने का भी कार्यक्रम करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि हर महीने की 22 तारीख को सुबह 10:00 से 5:00 बजे तक सपा कार्यकर्ताओं को तहसील मुख्यालयों पर जुटने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस धरने में किसानों के मुद्दे, नौजवानों की बेरोजगारी एवं बढ़ती हुई महंगाई मुख्य मुद्दा होने वाली है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की इस चाल से यह तो पता चल गया है कि वह 2022 के चुनावों के लिए अभी से योजना बनाने लग गए हैं। अकेले ज्यादा पर भरोसा है यह 2022 में एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ से पहले अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button