Pak/afghan war: स्पिन बोल्डक हमले में तालिबान के शिक्षा मंत्री के मारे जाने का दावा

स्पिन बोल्डक में पाकिस्तान के हमले में तालिबान शिक्षा मंत्री के मारे जाने का दावा। तुर्की मीडिया के अनुसार 133 लड़ाके मारे गए, 200 से ज्यादा घायल बताए गए। सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच भारी सैन्य नुकसान का भी किया गया दावा।

Pak/afghan war: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा दावा सामने आया है। तुर्की मीडिया ‘रॉयल टाइन न्यूज डॉट कॉम’ ने रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में तालिबान के शिक्षा मंत्री Nida Mohammad Nadim की मौत हो गई है।

 

स्पिन बोल्डक में कथित एयरस्ट्राइक

रिपोर्ट के मुताबिक हमला अफगानिस्तान के सीमा से लगे शहर Spin Boldak में किया गया। बताया गया है कि एक वाहन को निशाना बनाया गया, जिसमें एक वरिष्ठ कमांडर सवार था। दावा है कि उसी गाड़ी में तालिबान के शिक्षा मंत्री नदीम भी मौजूद थे।निदा मोहम्मद नदीम इससे पहले नंगरहार प्रांत के गवर्नर रह चुके हैं। हालांकि, उनकी मौत को लेकर अभी तक न तो तालिबान प्रशासन की ओर से और न ही पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है।

 

भारी नुकसान का दावा

तुर्की मीडिया ने स्वतंत्र सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया है कि इस हमले में 133 तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के दो कोर मुख्यालय, तीन ब्रिगेड मुख्यालय, दो हथियार डिपो, एक लॉजिस्टिक्स बेस, तीन बटालियन मुख्यालय और दो सेक्टर मुख्यालय को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा 80 से ज्यादा टैंक, तोपें और बख्तरबंद वाहन नष्ट होने का दावा किया गया है।

 

सीमा पर बढ़ा तनाव

Pakistan और Afghanistan के बीच सीमा क्षेत्र में पहले से तनाव बना हुआ है। दोनों ओर से भारी गोलीबारी की खबरें आती रही हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button