पूर्वोत्तर: बीते 24 घंटे में कोरोना के 1505 नए मामले, अब तक 1508 की मौत

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर में बीते 24 घंटे में 1505 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संख्या अब 282721 हो गई है। इसमें से 240376 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2448 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं, जबकि 40658 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और 1508 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। पांच मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 698 है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 201407 है, जबकि 173210 मरीज स्वस्थ्य हो हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 1530 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 27319 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बीच 875 मरीजों की मौत हो चुकी है तथा तीन मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 85 है। कुल मरीजों की संख्या 29550 हो गई है, जबकि 26527 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 328 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2672 मरीजों का इलाज चल रहा है और 328 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

मणिपुर में कोरोना के 315 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 15778 हो गई है, वहीं 11913 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 172 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 3748 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 117 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 238 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 13643 हो गई है, वहीं 10780 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 228 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 2833 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 30 मरीज की मौत हो चुकी है।

मेघालय में कोरोना के 28 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 8536 हो गई है। जिसमें से 6392 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 110 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2069 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि 75 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में कोरोना के 137 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 7953 हो गई है। राज्य में 6208 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 66 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1652 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 21 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में कोरोना के चार मरीज नए मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3601 हो गई है। वहीं 3195 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 263 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि 62 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2253 है, जबकि 2151 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 102 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और दो मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Related Articles

Back to top button