कृषि बिल : AAP पार्टी के कायकर्ताओं ने पंजाब विधानसभा के अंदर किया प्रदर्शन, देर रात तक जुटे रहे नेता

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में काफी प्रदर्शन हो रहे है। पंजाब में राज्य सरकार द्वारा इस कानून के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव लाया गया था जिसके लिए विधानसभा में विशेष सत्र भी शुरू किया जा चूका है वही इस AAP पार्टी के कायकर्ताओं का कहना है कि जो प्रस्ताव सदन में रखा जाना है, उसकी कॉपी नहीं दी गई है। जिसके लिए AAP पार्टी के कायकर्ताओं ने विधानसभा के अंदर ही प्रदर्शन किया है।

आम आदमी पार्टी के द्वारा मिले बयान में यह कहा गया है कि पंजाब सरकार किसानों के खिलाफ साजिश कर रही है और प्रस्ताव से जुड़ी जानकारियां साझा नहीं कर रही है। AAP नेता ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के लोगों और किसानों को धोखा दे रहे हैं, पानी को लेकर जो एग्रीमेंट हुआ था, उसमें भी ऐसा ही किया गया था।

Related Articles

Back to top button