उत्तर प्रदेश में 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% छात्र पास, ऐसे करें चेक
UP Board Result 2026 जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% स्टूडेंट्स पास वेबसाइट, DigiLocker और UMANG से ऐसे तुरंत करें रिजल्ट चेक

UP Board Result 2026 OUT: यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।
इस साल रिजल्ट में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है।
10वीं में पास प्रतिशत: 90.42%, 12वीं में पास प्रतिशत: 80.38%, अब सभी छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं।
UP Board Result 2026 OUT: ऐसे चेक करें UP Board 10th-12th Result
रिजल्ट देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, होमपेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। एक नई विंडो खुलेगी, यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें, “Submit” पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
UP Board Result 2026 OUT: वेबसाइट नहीं खुल रही? यहां भी देखें रिजल्ट
अगर वेबसाइट स्लो या क्रैश हो जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप यहां भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं: UMANG App, DigiLocker.
ये हैं ऑफिशियल वेबसाइट्स
UP Board Result 2026 OUT:upresults.upmsp.edu.in, upresults.nic.in, digilocker.gov.in, web.umang.gov.in. यह रिजल्ट लाखों छात्रों के भविष्य की दिशा तय करेगा। अगर आपने भी परीक्षा दी है, तो तुरंत अपना स्कोर चेक करें और आगे की तैयारी शुरू करें।
यह भी पढ़ें: बंद कमरे में प्रेमी-प्रेमिका के शव, पहले हत्या फिर सुसाइड का शक!



