नेपाल में सियासी हलचल तेज, गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने 1 महीने में दिया इस्तीफा
नेपाल सरकार में एक और बड़ा झटका गृहमंत्री ने नैतिकता के नाम पर छोड़ा पद संपत्ति विवाद बना इस्तीफे की वजह

Nepal news: नेपाल की नई सरकार में बड़ा झटका लगा है। गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने पद संभालने के महज एक महीने के अंदर इस्तीफा देकर सियासी हलचल बढ़ा दी है। नेपाल की बालेन शाह सरकार को बड़ा झटका लगा है। गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने फैसले के पीछे नैतिक जिम्मेदारी और संपत्तियों को लेकर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच को वजह बताया है।
जनता की आलोचना को गंभीरता से लिया
सुदन गुरुंग ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने लिखा कि 26 मार्च 2026 से गृहमंत्री के तौर पर काम करते हुए उन्होंने पूरी ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाई, लेकिन हाल में उनकी संपत्तियों और शेयरों को लेकर उठे सवालों को उन्होंने गंभीरता से लिया।
Nepal news: “नैतिकता पद से ज्यादा जरूरी”
गुरुंग ने साफ कहा कि उनके लिए कोई भी पद नैतिकता से बड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि पब्लिक लाइफ में भरोसा सबसे अहम होता है और अगर उस पर सवाल उठते हैं तो जवाबदेही जरूरी हो जाती है। उन्होंने Gen Z का जिक्र करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी पारदर्शिता और जवाबदेही चाहती है।
Nepal news: जवाबदेही से नहीं भाग सकते नेता
उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि जब देश और सरकार पर सवाल उठते हैं तो नेताओं को जिम्मेदारी लेनी ही चाहिए। उनके मुताबिक, सार्वजनिक जीवन में साफ-सुथरी छवि बनाए रखना जरूरी है।
पहले भी मंत्री पर हो चुकी कार्रवाई
Nepal news: इससे पहले 9 अप्रैल को ही प्रधानमंत्री बालेन शाह ने श्रम मंत्री दीपक कुमार साह को पद से हटा दिया था। उन पर अनुशासनहीनता और आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे थे।
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले की पहली बरसी, कश्मीर में हाई अलर्ट, ‘मिनी स्विट्जरलैंड’



