कानपुर में IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़! 3.91 करोड़ कैश बरामद, 5 गिरफ्तार
कानपुर में IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ 3.91 करोड़ कैश के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार मास्टरमाइंड फरार, कई राज्यों से जुड़े तार

Up news: IPL के रोमांच के बीच कानपुर में चल रहा करोड़ों का काला खेल बेनकाब हो गया। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ा एक्शन लेते हुए 5 आरोपियों को दबोचा और मौके से करीब 4 करोड़ रुपये कैश बरामद कर लिएजिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।
मुखबिर की सूचना और सीधा एक्शन
कानपुर पुलिस को सूचना मिली कि गोविंद नगर पुल के नीचे खड़ी एक सफेद कार में बैठे दो युवक Indian Premier League (IPL) मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। टीम ने तुरंत छापा मारा और मौके से कार्तिक लखवानी और राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में ऐसे सुराग मिले जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा होने लगा।
Up news: किराए के ठिकाने से चलता था पूरा खेल
पूछताछ में आरोपियों ने किदवई नगर के एक किराए के ठिकाने का पता बताया। पुलिस ने वहां छापा मारकर तीन और आरोपियों कल्पेश, रवि नाई और विष्णु को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी गुजरात के बताए जा रहे हैं, जो कानपुर में रहकर यह अवैध कारोबार चला रहे थे।
Up news: छापेमारी में करोड़ों की बरामदगी
पुलिस कार्रवाई में कुल 3 करोड़ 91 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा 6 मोबाइल फोन, 2 करेंसी काउंटिंग मशीन, एक कार और कई डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए गए। जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन ऐप के जरिए लोगों को सट्टा खेलने की आईडी देते थे और शहरभर से पैसा इकट्ठा कर रहे थे।
‘प्रोफेसर’ निकला मास्टरमाइंड, अब तक फरार
पुलिस के मुताबिक इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड ‘मनीष उर्फ प्रोफेसर’ है, जो अभी फरार है। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और आशंका है कि इस गिरोह के तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं।
इनकम टैक्स को भी भेजी गई जानकारी
Up news: पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दे दी गई है, ताकि पैसों के सोर्स की जांच हो सके। इस बड़ी कार्रवाई के लिए टीम को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की गई है।
यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मातृत्व अवकाश को लेकर महिलाओं को मिली राहत



