एक एक कर सुलझाई जा रही साक्षी मर्डर केस की गुत्थी

 

साक्षी हत्याकांड मामले में बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस लगातार साक्ष्य तलाशने में जुटी है, पुलिस के अनुसार, जांच सही दिशा में की जा रही है और कई साक्ष्य भी हासिल कर लिए गए हैं।

 

साक्षी हत्याकांड मसले में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू को रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक खाली प्लॉट से बरामद किया। अधिकारियों के अनुसार बरामद किए गए चाकू को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है।

 

मामले में पुलिस ने पहले ही मौके से इस्तेमाल पत्थर आरोपी का फोन और बुलंदशहर से वारदात के दौरान पहने जूते बरामद किए हैं। पुलिस ने वीरवार को अदालत से 3 दिन की रिमांड के बाद साहिल से सख्ती से पूछताछ की।

 

पूछताछ में पता चला कि साहिल ने वारदात के बाद भक्ति हुए चाकू रोहिणी सेक्टर 11 में रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास फैंका था। पुलिस आरोपी को लेकर फिर उसी जगह पहुंची। जहां से चाकू बरामद किया गया था।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार अगर चाकू पर लगा फोन साक्षी के कौन से मिल जाता है और चाकू पर साहिल की उंगलियों के निशान मिल जाते हैं तो आरोपी बच पाना नामुमकिन होगा।

 

मामले में अब तक 25 लोगों से जांच पड़ताल की जा चुकी है

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि साक्षी हत्याकांड में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटा रही है। अधिकारियों के मुताबिक मामले में 25 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इसमें मृतिका की सहेली, आरोपी के दोस्त, और कई चश्मदीद लोग शामिल हैं। अभी यह है पुलिस की जांच पर निर्भर करता है कि वह किस को अपना गवाह बनाएगी। संबंधित मसले पर यदि कोई और नाम सामने आता है तो पुलिस उसे भी जांच पड़ताल करेगी।

 

पुलिस ने आरोपी की बुआ के घर पर दबाव देकर सुबूत के रूप में जूते बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य खर्चा करने का प्रयास अभी जारी है और जल्द ही मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी।

 

याद दिला दें बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में रविवार रात एक युवक ने हैवानियत की सारी सीमाएं पार कर एक लड़की को चाकू से 40 से अधिक वार करके निर्मम तरीके से मार डाला। जिस दौरान आरोपी मामले को अंजाम दे रहा था, वहां मौजूद कई लोग मूकदर्शक बने वारदात को दर्शक ग्रस्त होकर देखते नजर आए।

 

लोगों में खोने का डर इतना बढ़ गया था कि मानवता भी डर के आगे झुक गई। किसी ने भी साहस नहीं दिखाया कि लड़की को बचा सकें। दूसरी और आरोपी साहिल पर इस कदर फॉर्म सवार था कि कई बार चाकू से वार करने के बावजूद जब उसका दिल नहीं भरा। तो उसने एक बड़ा पत्थर उठाकर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। बाद में लड़की को जवानों की भांति लात मारकर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद सोमवार दोपहर पुलिस द्वारा साहिल को बुलंदशहर यूपी से गिरफ्तार कर लिया गया था।

Related Articles

Back to top button