भाजपा सरकार ने किया महाकाल मन्दिर के साथ महाघोटाला:पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री

मध्यप्रदेश:मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार में घोटालों की सरकार बन चुकी है और इनके घोटालों की अति हो गई है। इन्होनें भगवान महाकाल को भी नहीं बख्शा है। 2018 में कमलनाथ जी के नेतृत्व में जनता की चुनी हुई सरकार बनी थी।

 

तत्कालीन समय में मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने महाकाल लोक केसौंदर्यीकरण एवं मरम्मत एवं अन्य विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए 300 करोड़ का बजट स्वीकृत किया था। भाजपा सरकार ने जिसका ठेका गुजरात की कंपनी को देकर जी भरकर भ्रष्टाचार किया है। आज महाकाल लोक की स्थिति आपके सामने है।

अगर शिवराज सिंह में रत्ती भर भी लाज शर्म बची हो तो इसकी निष्पक्ष जॉच करवाऐं। यह बात भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने संभागीय मुख्यालय सागर में पत्रकारों के समक्ष कही। उन्होंने बुंदेलखंड के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान आज 3 जून को संभागीय मुख्यालय सागर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। पत्रकार वार्ता का संचालन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने किया।शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी द्वारा आयोजित इस पत्रकार वार्ता में जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार, विधायक हर्ष यादव व तवर सिंह लोधी, पीसीसी प्रभारी।

अवनीश भार्गव, अंजू बघेल, अजय दांतरे, सुरेंद्र रघुवंशी, पूर्व विधायक सुनील जैन, अशोक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष रेखा चौधरी, संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर व निधि श्रीवास्तव, संगठन मंत्री चक्रेश सिघई, प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, डॉ दिनेश पटेरिया आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button