धोनी के सन्यास पर बड़ी खबर ! धोनी फिर कर सकते है इस टीम की कप्तानी !

  • क्या एमएस धोनी ने ले लिया है सन्यास ? 
  • क्या धोनी फिर पहनेंगे ब्लू जर्सी ?
  • क्या फिर देख पाएंगे लोग हेलीकॉप्टर शॉट?

ऐसे तमाम सवाल लोगों के मन में हैं क्योंकि भारत के बेहतरीन कप्तानों में से एक और दो बार भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस समय टीम में नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी को आखिरी बार टीम इंडिया के साथ वर्ल्ड कप 2019 में देखा गया था। वह मैच था न्यूजीलैंड वर्सेस टीम इंडिया का वर्ल्ड कप सेमी फाइनल। कई लोग इसे ही महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी मैच समझने लगे हैं क्योंकि उस दिन के बाद से अब तक भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हुई ही नहीं है। लेकिन इस बीच कई ऐसी खबरें सामने आई है जिससे पता चलता है कि महेंद्र सिंह धोनी शायद फिर एक बार टीम में वापसी कर सकते हैं। पिछली 7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 39 वाँ जन्मदिन मनाया। हालांकि कोरोनावायरस महामारी की वजह से इस साल धोनी का जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट नहीं हो पाया है।

वही क्रिकेट की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी को 1 साल हो गया है और वह क्रिकेट से बहुत दूर हैं। खबरें थी कि 2020 में होने वाली आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी वापसी करने वाले हैं लेकिन कोरोना महामारी की वजह से धोनी का भविष्य एक बार फिर से अधर में लटक गया है। इस टूर्नामेंट के नहीं हो पाने की वजह से धोनी के संन्यास की चर्चाओं ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। लेकिन धोनी के बचपन के दोस्त और मैनेजर मिहिर दिवाकर ने इस बात से इनकार कर दिया है। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर मैनेजर मिहिर ने कहा कि ‘मैंने उनसे अभी बात की है यह सामान्य व्यवसायिक चर्चा थी। दोस्त होने के नाते हम क्रिकेट के बारे में बात नहीं करते लेकिन उन्हें देखते हुए नहीं लगता कि वह संन्यास के बारे में सोच भी रहे हैं।

बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी के मैनेजर मिहिर ने यह कहकर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। जहां बहुत से लोग यह सोच रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी अब शायद ही टीम इंडिया में वापसी करेंगे तो वही धोनी के मैनेजर मिहिर ने इस बात को नकार दिया है। धोनी के मैनेजर ने कहा ‘वह आईपीएल में खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। अगर आपको याद हो तो वह चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप के लिए चेन्नई 1 महीने पहले ही पहुंच गए थे। लेकिन इसके बाद सब कुछ बंद हो गया। देशभक्ति धोनी के खून में है। यह देश की सेवा करना हो या जमीन की वह इन्हें लेकर काफी जुनूनी है। उसके पास 40 से 50 एकड़ खेती की जमीन है और वह वहां पपीते और केले की जैविक खेती में व्यस्त हैं।’

धोनी के मैनेजर की इस बात से यह साफ हो गया है कि महेंद्र सिंह धोनी आने वाला आईपीएल खेल सकते हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिर एक बार हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसे में उनके हर एक फैन को महेंद्र सिंह धोनी का इंतजार है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी की उम्र अब 39 हो चुकी है लेकिन जब आईपीएल की बात हुई थी तब वह 1 महीने पहले ही चेन्नई पहुंच गए थे। जैसा कि उनके मैनेजर ने बताया कि उन्होंने आईपीएल के लिए बहुत मेहनत भी की थी। वही उनकी मेहनत दिखती भी है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने वह मुकाम हासिल किए हैं जो अब तक बहुत सी टीम हासिल नहीं कर पाई। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स सबसे बड़ी टीम में से एक मानी जाती है।

महेंद्र सिंह धोनी की ही एक अकेली चेन्नई सुपर किंग्स ऐसी टीम है जो आईपीएल में सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंची है। वही धोनी कि इस टीम ने तीन बार आईपीएल ट्रॉफी भी जीती है। 2010 2011 और 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। महेंद्र सिंह धोनी शुरुआत से ही इस टीम के कप्तान रहे हैं। धोनी के मैनेजर की बात से यह तो लग रहा है कि धोनी आईपीएल में वापसी कर सकते हैं लेकिन अब भी सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी ब्लू जर्सी पहनेंगे या धोनी ऐसे ही संन्यास ले लेंगे !

Related Articles

Back to top button