उज्जैन में दरिंदगी से उबाल: महिलाओं और जानवरों के साथ अश्लील हरकतें करने वाला युवक गांव से बाहर

उज्जैन में युवक की दरिंदगी से दहला गांव, बुजुर्ग महिला से भी की शर्मनाक हरकत ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पंचायत ने आरोपी को गांव से किया बाहर पहले भी महिलाओं और जानवरों के साथ कर चुका है अश्लील हरकतें

Mp news: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बेहद शर्मनाक और परेशान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की हरकतों से पूरा गांव तंग आ चुका था। मामला इंदौर रोड स्थित नवाखेड़ा गांव का है, जहां 22 वर्षीय युवक संदीप नाथ ने महिलाओं और यहां तक कि जानवरों के साथ भी अश्लील हरकतें कीं। हाल ही में उसने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ भी दरिंदगी करने की कोशिश की, जिसके बाद गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा और पंचायत बुलाकर उसे गांव से बाहर करने का फैसला लिया गया।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब 12:30 बजे घर के बाहर सो रही थी। तभी आरोपी वहां पहुंचा और उसका मुंह व गला दबाकर कपड़े फाड़ दिए। महिला ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने एक नहीं सुनी और जबरन अश्लील हरकतें करने लगा। किसी तरह महिला वहां से बचकर पड़ोसी के घर पहुंची और शोर मचाया, जिसके बाद उसकी जान बच सकी।

Mp news: पहले भी कर चुका है ऐसी हरकतें

गांव वालों के मुताबिक, यह कोई पहली घटना नहीं है। आरोपी पहले भी एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर चुका है और जानवरों के साथ भी गलत हरकतें करता रहा है। उसकी इन हरकतों से गांव में लंबे समय से डर और गुस्से का माहौल था।

Mp news: पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

मामले की शिकायत मिलते ही नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद हैं और अब उस पर जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

पंचायत का बड़ा फैसला

घटना के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि आरोपी का हुक्का-पानी बंद किया जाए और उसे गांव से बाहर कर दिया जाए। समाज के प्रमुखों ने भी इस फैसले का समर्थन किया।

गांव में नहीं मिलेगी अब जगह

Mp news: सरपंच और ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी की हरकतें लगातार बढ़ती जा रही थीं और अब उसे गांव में रहने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पंचायत के फैसले के बाद उसे समाज और गांव दोनों से बाहर कर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा हों।

 

यह भी पढ़ें: कल्याण सड़क हादसा: डंपर-इको की टक्कर में 11 की मौत, ओवरलोडिंग और अधूरे पुल पर उठे सवाल

Related Articles

Back to top button