बंगाल में 43 हजार से अधिक सैंपल टेस्ट, रिकवरी रेट 88 फीसदी के पास

कोलकाता। पश्चिम बंगाल धीरे-धीरे कोरोना महामारी से मुक्त हो रहा है। गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब यहां रिकवरी रेट बढ़कर 87.87 फ़ीसदी पर पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 43854 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। इनमें से 3275 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी वजह से राज्य में अब तक इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 26552 पर पहुंच गई है। इनमें से पिछले 24 घंटे के दौरान 2996 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 228755 पर पहुंची है। इसके साथ ही राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान एक्टिव लोगों की संख्या में 59 की बढ़ोतरी हुई है और 26552 मरीज संक्रमित रह गए हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। हालांकि पिछले 24 घंटे में 59 लोगों की मौत इस महामारी के कारण हुई है। इसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 5017 पर पहुंची है। अब तक कुल 3271316 लोगों के सैंपल जांच गए हैं इनमें से 7.96 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button