देश में कोरोना मचा रहा है तबाही, देश में 15 लाख से ज्यादा हुए कोरोनावायरस के मामले

पूरे भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन यह मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। हालात यह हो चुके हैं कि देश में कोरोनावायरस के मामले 15 लाख से भी ज्यादा हो चुके हैं। यह आंकड़ा अब पहले के मुकाबले तेजी से बढ़ता जा रहा है इसका कारण यह भी बताया जा रहा है कि देश में कोरोनावायरस के टेस्ट की संख्या तेज कर दी गई है। यह कोरोनावायरस टेस्ट बढ़ा दिए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 10 लाख टेस्ट प्रतिदिन किए जाएंगे।

अब तक देश में 15.31 लाख लोग इस घातक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 48 हजार 513 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 768 लोगों ने मंगलवार को संक्रमण के चलते जान गंवाई। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा अब 34 हजार 224 हो गया है। वहीं, करीब 10 लाख के मरीज रिकवर हो गए हैं।

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 5 लाख 9 हजार 447 एक्टिव केस है। कोरोना से अब तक 34 हजार 193 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 9 लाख 88 हजार 29 लोग इससे रिकवर कर चुके हैं।

वही कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में मौजूद है। मंगलवार के दिन महाराष्ट्र में कोरोनावायरस क 7,717 नए मामले सामने आने आए हैं।  इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख 91 हजार 440 हो गई। 282 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 14 हजार 165 हो गई है। वहीं 10,333 लोग ठीक भी हुए. राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 2 लाख 32 हजार 277 हो गई है। फिलहाल 1 लाख 44 हजार 694 लोगों का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button