सुशांत सिंह राजपूत के मामले में आया नया मोड़, मुंबई में नहीं बल्कि बिहार में दर्ज हुई पहली FIR !

दिवगंत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के मामले में अब ने मोड़ आते ही जा रहें हैं। सुशांत सिंह राजपूत के मामले में जहां लगातार सीबीआई कि जांच की बात कही जा रही है। ऐसे में अब इस मामले कि में नए नए खुलासे हो रहें हैं। यह केस अब पहले से ज्यादा उलझता जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने सुशांत कि गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद यह मामला बढ़ गया है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एफआइआर बिहार में दर्ज कराई गई है। सुशांत के पिता ने बताया है कि रिया, सुशांत को ब्लैकमेल कर रही थीं। वे सुशांत को परिवार से दूर करने की कोशिश कर रही थीं और साथ ही साथ उनके अकाउंट से पैसे भी निकाल रही थीं। इसी सिलसिले में बिहार में रिया के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। अब कहने को तो इस मामले में मुंबई पुलिस पहले से ही कार्रवाई कर रही है। कई लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है और कई लोगों से करनी बाकी है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार में दर्ज की गई FIR सबसे पहली है।

जी हां खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने सुशांत केस में Accidental Death Report दायर की है। मुंबई पुलिस ने CRPC की धारा 174 के तहत ये किया है। ऐसे में बिहार में दर्ज करवाई गई FIR को इस केस में पहली माना जाएगा। अब नियम के मुताबिक FIR दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस को इसे मुंबई पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए भेज देना चाहिए था। लेकिन अगर आरोपी इस बात को कोर्ट में उठाता है, तो इसका फैसला भी न्यायपालिका पर छोड़ दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button