यूरोपीय संसद के सदस्य ने भारतीयों का प्रदर्शन में दिया साथ

पेरिस। फ्रांस से यूरोपीय संसद के सदस्य मेक्सेटी पिर्बाकास ने पेरिस में पाकिस्तान दूतावास के पास भारतीयों के साथ प्रदर्शन में भाग लिया।

दरअसल, 22 अक्टूबर, 1947 को आदिवासियों द्वारा कश्मीर पर पाकिस्तान के किए गए आक्रमण के विरोध में ये प्रदर्शन किया गया। इसे वैश्विक शांति के लिए “काला दिवस” के रूप में मनाया गया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान सरकार से आतंकवादी और चरमपंथी इस्लामी समूहों का समर्थन बंद करने का आह्वान किया।

प्रदर्शनकारियों ने अक्टूबर 1947 में पाकिस्तान के सशस्त्र जनजातियों द्वारा कश्मीर पर हमले, निर्दोष कश्मीरियों की हत्या और जम्मू-कश्मीर के महाराजा के भारतीय संघ में शामिल होने के फैसले पर 25 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रमों के बारे में पोस्टर भी लगाए।

मेक्सेटी पिर्बाकास विशेष रूप से भारत और कश्मीर के लोगों के साथ एकजुटता के प्रतीक के रूप में इस आयोजन में शामिल हुए और उन्होंने आतंकवाद की निंदा की।

Related Articles

Back to top button