पिछले 24 घंटे में भारत में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले, कोरोनावायरस से 24 घंटे में 334 हुई मौतें

पूरे भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। हर दिन यहां पर रिकॉर्ड तोड़ कोरोनावायरस मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में भारत में सर्वाधिक 12881 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत में कितनी तेजी से यह घातक वायरस फैलता जा रहा है। पूरी दुनिया के लिए तबाही बना यह वायरस अब भारत पर प्रकोप बरसा रहा है।

जहां भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 12881 नए मामले दर्ज किए गए हैं तो वहीं इसमें 334 लोगों की मौत भी हो चुकी है। भारत में कोरोनावायरस से मरने वालों का आंकड़ा भी अब बढ़ रहा है। इसी के साथ भारत में अब कोरोनावायरस के कुल 3,66,946 मामले हो चुके हैं। हालांकि इस समय भारत में 1,60,384 कोरोनावायरस के एक्टिव मामले हैं। जबकि 1,94,325 कोरोनावायरस संक्रमित लोगों को ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित किया जा चुका है। भारत में रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है जो कि भारत के लिए अच्छी बात है।

वही आपको बता दें कि भारत में आप 12237 लोगों की इस घातक वायरस ने जान ले ली है। भारत में सबसे ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मामले महाराष्ट्र में ही मौजूद हैं। वहीं महाराष्ट्र का मुंबई कोरोनावायरस का एक बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार मुंबई में आज 1359 नए COVID19 पॉजिटिव मामले और 77 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। कुल मामलों की संख्या 61,501 और मरने वालों की संख्या 3242 है।

Related Articles

Back to top button