UNSC में भारत को आठवीं बार मिली सदस्यता, पीएम मोदी ने किया आभार व्यक्त

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के अस्थाई सीट चुनाव में भारत को निर्विरोध जीत मिली है। जिसके बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस जीत पर आभार व्यक्त किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि समर्थन के लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं। ‘ प्रधानमंत्री ने कहा- ‘संयुक्त राष्ट्र  सुरक्षा परिषद में भारत की सदस्यता के लिए वैश्विक समुदाय द्वारा दिखाए गए समर्थन के लिए आभारी हूं। भारत वैश्विक शांति, सुरक्षा और समानता को बढ़ावा देने के लिए सभी सदस्य देशों के साथ काम करेगा।’

संयुक्त राष्ट्र में मौजूद भारत के स्थाई प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति ने इस जीत पर कहा की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चुनाव में भारत को भारी समर्थन हासिल हुआ है और देश बहुपक्षीय प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए नेतृत्व देता रहेगा और नया मार्ग प्रशस्त करेगा। सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए हुए चुनाव में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 192 मत पड़े जिनमें से 184 मत भारत के पक्ष में रहे।

अब भारत का 2 वर्ष का कार्यकाल 1 जनवरी 2021 से शुरू होगा। बता दे कि भारत को आठवीं बार संयुक्त राष्ट्र की इस संस्था में सदस्यता मिली हैं। इस संस्था में पांच स्थाई सदस्य हैं और 10 अस्थाई सदस्य हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद तिरुमूति ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें कहा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि भारत 2021-22 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर चुना गया है। हमें भारी समर्थन हासिल हुआ और संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने भारत पर जो भरोसा जताया है उससे मैं अभीभूत हूं।’

Related Articles

Back to top button