Manipur Violence: नई सरकार बनने के 24 घंटे के भीतर फिर भड़की हिंसा

Manipur में नई सरकार के गठन के 24 घंटे के भीतर चुराचंदपुर में हिंसा Deputy CM के शपथ ग्रहण के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों में झड़प Kuki-Zo संगठनों ने बंद का ऐलान, कई इलाकों में हालात तनावपूर्ण

Manipur news: पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर राज्य में एक बार फिर हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। चुराचंदपुर में डिप्टी मुख्यमंत्री नेमचा किपगेन और लोसी दिखो के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। हालात को काबू में करने के लिए मणिपुर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। गौरतलब है कि लंबे समय से जारी हिंसा के चलते केंद्र सरकार ने बीते साल मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू किया था। हाल ही में राष्ट्रपति शासन हटाकर युमनाम खेमचंद सिंह के नेतृत्व में राज्य में नई सरकार का गठन किया गया है।

 

सरकार गठन के 24 घंटे बाद ही सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी

नई सरकार के गठन के महज 24 घंटे बाद ही चुराचंदपुर में हालात तनावपूर्ण हो गए। कुकी समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने अपने समुदाय के विधायकों को मणिपुर सरकार में शामिल न होने की चेतावनी दी। इसके साथ ही जिले में पूर्ण बंद का ऐलान किया गया। प्रदर्शन के दौरान कई इलाकों में गोलीबारी की घटनाएं भी सामने आई हैं। Joint Front 7 ने कुकी-जो बहुल इलाकों में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

डिप्टी सीएम बनने को लेकर बढ़ा विरोध

हिंसा की मुख्य वजह खेमचंद सरकार में कुकी-जो समुदाय की विधायक नेमचा किपगेन को डिप्टी सीएम बनाए जाना बताया जा रहा है। समुदाय के कुछ संगठनों का कहना है कि दो विधायकों के समर्थन से सरकार में शामिल होना पूरे समुदाय की भावनाओं के खिलाफ है। चुराचंदपुर जिले के तुइबोंग इलाके में विरोध प्रदर्शन के बाद हालात और बिगड़ गए। दिनभर सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें होती रहीं। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button