मंडला: पीडब्लूडी के चपरासी ने लगाई फांसी

मण्डला। नैनपुर लोक निर्माण विभाग के चपरासी बेनी कार्तिकेय उम्र 62 ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चपरासी बेनी कार्तिकेय का  30 सितम्बर को रिटायरमेट था। कुछ माह तक नैनपुर एसडीएम ऑफिस में बेनी कार्तिकेय ने सेवा दी थी। अभी 1 माह से लोक निर्माण विभाग में ये सेवा दे रहे थे। घटना की सूचना नैनपुर थाने में दी गई है। चपरासी बेनी कार्तिकेय स्वभाव से व्यवहार कुशल थे और उनकी असमय मौत से परिचितों में शोक व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button