Brazil में बड़ी बस दुर्घटना, 21 की मौत और 33 लोग घायल

ब्राजीलिया : ब्राजील के दक्षिणी पराना प्रांत में सोमवार को हुई एक बस दुर्घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी जबकि 33 अन्य घायल हो गए।
ब्राजील की मिलिट्री पुलिस एयर ऑपरेशंस बटालियन (बीपीएमओए) ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
बीपीएमओए के मुताबिक यह बस दुर्घटना पराना तटीय क्षेत्र के गुरातुबा नगर निगम क्षेत्र में हुयी। शुरुआती रिपोर्ट में बस दुर्घटना में 10 लोगों के मरने और छह लोगों के घायल होने की जानकारी दी गयी थी।
स्थानीय दमकल विभाग के कप्तान इकारो ग्रेनर्ट ने बताया कि बस दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
इस दुर्घटना के समय बस में 54 यात्रियों के अलावा दो चालक भी सवार थे।



