मुंबई में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 451 सिलेंडर जब्त
LPG की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई मुंबई में 451 सिलेंडर जब्त दिल्ली में मजदूरों को राहत

Lpg shortage: मुंबई में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 451 सिलेंडर और 8 वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई वाडीबंदर ब्रिज और डोंगरी इलाके में की गई, जहां अवैध तरीके से गैस सिलेंडर स्टोर और ट्रांसपोर्ट किए जा रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, जब्त सिलेंडरों में ज्यादातर 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर थे, जिन्हें बिना लाइसेंस रखा गया था। इस पूरे मामले में करीब 40.61 लाख रुपये की सामग्री जब्त हुई है।
विशेष सूचना पर छापेमारी
यह कार्रवाई एक खास इनपुट के आधार पर की गई, जो नियंत्रक खाद्य वितरण एवं नागरिक आपूर्ति निदेशक को मिली थी। इसके बाद एक विशेष टीम ने मौके पर छापा मारा। जांच में ‘जय हिंद गैस एजेंसी’ पर नियमों के उल्लंघन और अवैध भंडारण के आरोप सामने आए हैं। एजेंसी से जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
Lpg shortage: दिल्ली में मजदूरों को राहत
इधर दिल्ली में सरकार ने प्रवासी मजदूरों को राहत देते हुए 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ा दी है। पहले जहां रोजाना 684 सिलेंडर मिलते थे, अब उनकी संख्या बढ़ाकर 1,368 कर दी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक गैस पहुंच सके।
आधार कार्ड से मिलेगा सिलेंडर
Lpg shortage: सरकार की ओर से अलग-अलग इलाकों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां मजदूर आधार कार्ड दिखाकर ये छोटे सिलेंडर ले सकेंगे। इसके लिए तेल कंपनियां और अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर मिलकर काम करेंगे, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और आसान बनी रहे।
यह भी पढ़ें: संसद परिसर में मोदी-राहुल की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल, वीडियो वायरल



