दिल्ली में केजरीवाल ने लॉकडाउन 4 की गाइडलाइंस जारी की, यहां जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

राजधानी दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा है कि हमें कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी होगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा की अब हमें अपनी अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोलने की दिशा में बढ़ना है। उन्होंने कहा को देश में लॉक डाउन  31 मई तक जारी रहेगा लेकिन इसमें कई ढील दी जाएंगी।  अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना अगले एक दो महीने में तो खत्म होने वाला नहीं है, जब तक इसकी वैक्सीन नहीं आएगी तब तक ये खत्म नहीं होने वाला।

सीएम केजरीवाल ने कहा दिल्ली में सभी सरकारी और सभी प्राइवेट दफ्तर अपनी पूरी क्षमता के साथ खुल जाएंगे। लेकिन प्राइवेट दफ्तर कोशिश करें कि जितना ज्यादा घर से काम किया जा सके। उतना घर से काम किया जाए। बॉर्डर पर डॉक्टर या मेडिकल स्टाफ को बिना रोक-टोक के आने दिया जाएगा।

हालांकि मुख्यमंत्री केजरीवाल शाम 7 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी काम के लिए घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी है। 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग, 10 साल से कम उम्र के लोग, गर्भवती महिलाओं और ऐसे लोग जिनको दूसरी बिमारी है, उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मेट्रो, स्कूल, कॉलेज, शॉपिंग मॉल, स्विमिंग पूल, पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हाल बंद रहेंगे। किसी भी तरह की बड़ी गेदरिंग की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा सैलून, स्पा खोलने की भी मंजूरी नहीं दी गई है। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि स्टेडियम में दर्शक को आने की अनुमति नहीं होगी। ऑटो, e-रिक्शा को अनुमति एक यात्री के साथ दी गई है। टैक्सी और कैब में 2 पैसेंजर्स जा सकते हैं। मैक्सी कैब और rtv में 5 पैसेंजर्स की परमिशन दी गई है, लेकिन कार पूलिंग की अनुमति नहीं होगी।

सीएम ने कहा कि बस में 20 यात्रियों को अनुमति होगी. बस में यात्रियों को चढ़ने से पहले स्क्रीनिंग से गुजरना होगा. 4 पहिया में 2 यात्री, 2 व्हीलर में सिंगल राइडर को अनुमति दी गई है. सीएम ने कहा कि ऑड-इवन के मुताबिक सभी दुकानें खुलेंगी. आवश्यक चीजों की दुकान रोज खुलेंगी.

कंटेंटमेंट जोन में कोई एक्टिविटी की अनुमति नहीं होगीम हर दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी होगी. अगर इसे फॉलो नहीं किया गया तो दुकान बंद होगीम। कंपनी में इंडस्ट्री, निर्माण कार्य भी शुरू होंगे। वहीं, शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोग शामिल हो सकेंगे। इसी के साथ अरविंद केजरीवाल ने कहां की राजधानी दिल्ली में दुकान है तो खुलेंगे लेकिन ऑड इवन नियम के साथ।

Related Articles

Back to top button