“आप” नेता संजय सिंह ने पीएम मोदी के खिलाफ दिया धरना, मजदूरों को उनके राज्य भेजे जाने की मांग कि

राजधानी दिल्ली में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के लिए गाइडलाइंस जारी की है। लॉक डाउन 4 में दिल्ली में लोग क्या कर सकते हैं क्या नहीं इसका लेखा-जोखा अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है। वही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा मंत्री संजय सिंह आज पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। संजय सिंह आज अन्य आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित मजदूरों के लिए धरने पर बैठे हैं।

संजय सिंह और अन्य कार्यकर्ता यहां पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। यहां नारेबाजी की जा रही है कि मजदूरों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया जाए। इसी के साथ धरने पर बैठे लोग नारा दे रहे थे कि “मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी।”

बता दें कि देश में जब से लॉक डाउन हुआ है तब से ही प्रवासी मजदूरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। यह मजदूर जो हर दिन काम कर दिहाड़ी पर कमाते थे। उनको इस लॉक डाउन से सबसे ज्यादा मुश्किल आई है। मजदूरों के घरों में खाना खाने तक के लिए पैसे नहीं है। हालांकि राज्य सरकारों ने खाने का इंतजाम किया है। लगातार कई संस्थाएं भी लोगों को खाना आवंटित कर रही हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कई बार इन श्रमिक मजदूरों को भूखा सोना पड़ा है। ऐसे में अब लॉक डाउन को इतने ज्यादा दिन हो जाने से एवं श्रमिक मजदूर अपने अपने घर लौट रहे हैं।

वही आपको बता दें कि इन श्रमिक मजदूरों के लिए रेलवे मंत्रालय की तरफ से स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं। हालांकि इसके बावजूद भी कई प्रवासी मजदूर ट्रेन में जगह ना मिलने पर पैदल ही घर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के मंत्री संजय सिंह ने आज पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और मजदूरों को उनके घर भेजने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button