दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल में बारिश होने की आशंका

कोलकाता। मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय ने आशंका जताई है कि दुर्गा पूजा के दौरान बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार कोलकाता और दक्षिण बंगाल के अन्य हिस्सों में 20 अक्टूबर तक हल्की बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है। क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के एक अधिकारी ने कहा, “हल्की से मध्यम बारिश कोलकाता और दक्षिण बंगाल के अन्य हिस्सों में 20 अक्टूबर तक होने की संभावना है। 21 अक्टूबर से बारिश बढ़ सकती है। 22 से 24 अक्टूबर के बीच बारिश की संभावना अधिक है।
उन्होंने बताया कि उत्‍तर बंगाल में भी उत्‍सव के दौरान बारिश होने की संभावना है। 19 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद यह तेज हो सकता है। इसके ओडिशा और आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने की उम्मीद है। इसकी वजह से भारी बारिश हो सकती है, जो अगले पूरे सप्ताह तक जारी रहेगी।

इसी बीच आज कोलकाता में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

उल्लेखनीय है कि पूरे देश में आज से नवरात्र की शुरुआत हो गई है। 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा मनाई जाएगी। लेकिन 19 अक्टूबर से उत्सव और पंडाल भ्रमण शुरू होने की शुरुआत हो जाएगा।
पश्चिम बंगाल में होने वाली दुर्गा पूजा की वजह से पूरे विश्व में राज्य की पहचान है। इस दौरान कोलकाता में देश-दुनिया से लाखों लोग दुर्गा पूजा घूमने के लिए आते हैं।

Related Articles

Back to top button