जानें दिल्ली-एनसीआर में मानसून किस तारीख को आएगा ?

भारत में मौसम का पूर्वानुमान: देश के कई हिस्सों में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं.  लोगो का हाल बेहाल हुआ है गर्मी से दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में लोग मानसूनी बारिश का

भारत में मौसम का पूर्वानुमान: देश के कई हिस्सों में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं.  लोगो का हाल बेहाल हुआ है गर्मी से दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में लोग मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर के अन्य हिस्सों और गुजरात के कुछ हिस्सों और पूरे कोंकण क्षेत्र की ओर बढ़ गया है।

NCR मे मानसून:-

दिल्ली-एनसीआर में मानसून कब दस्तक देगा, सब लोगों के अंदर यही सवाल घूम रहा ,दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के रास्ते भारत में प्रवेश कर गया है। इसके चलते 16-17 जून को दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में बारिश होने की संभावना है। हवा चलने की भी संभावना है। जिससे दिन के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून स्थिर गति से आगे बढ़ रहा है और 25-26 जून तक दिल्ली से टकराएगा।

Related Articles

Back to top button