खूंटी : करंट लगने से दो युवकों की मौत

खूंटी। अड़की प्रखंड की सिंदरी पंचायत अंतर्गत टेटेबांदु गांव में शनिवार को बिजली तार के संपर्क में आने से दो युवकों की मौत हो गयी।

मृतकों की पहचान गांव के ही केशव सिंह मुंडा( 20 ) और बुधराम मुंडा (18) के रूप में की गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात केशव सिंह मुंडाए बुधराम मुंडा और मंगल मुंडा मछली पकड़ने के लिए पास के खेत में गये थे। वहां सिंचाई के लिए बिछाये गये बिजली का तार बीच में टूटा था। मछली पकड़ने के क्रम में केशव और बुधराम टूटी बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गये और उनकी मौत् हो गयी। यह देख मंगल मुंडा वहां से भाग गया। शनिवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो दोनों शव घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूरी पर मिले।

Related Articles

Back to top button