झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी है झामुमो : रघुवर दास

दुमका। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित महिला चौपाल में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने वर्तमान हेमंत सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने अपने कार्यकाल में संथाल परगना को कर्मभूमि बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि संथाल परगना में 40 वर्ष तक झामुमो का प्रतिनिधित्व रहा। वह चाहे सांसद के रूप में हो, या पूर्व कोयला मंत्री के रूप में हो या बाप-बेटा मुख्यमंत्री के रूप में हो।
उन्होंने मेडिकल कॉलेज सहित देवघर में एम्स सहित एयरपोर्ट का निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि रोजगार से जोड़ने के लिए पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा दिया है। उन्होंने एक बार फिर झामुमो को मुद्रा मोर्च पार्टी का नाम देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार केवल ठगने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में केवल एक ही काम हुआ। वह अवैध पत्थर का कारोबार हुआ है। नौ माह में प्राकृतिक संसाधन वर्तमान सरकार लूटा है वह जनता को जानना चाहिए।
उन्होंने विधवा पेंशन की दिशा में किए गए कार्यों को लेकर कहा कि झामुमो चुनाव के समय दारू पिला-पिला कर महिलाओं को विधवा बनाने काम किया। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना महामारी में महात्मा गांधी का फोटो लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती है। सत्ता भाजपा के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे उसके लिए साध्य था। इ
सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि जनता झूठ बोल सत्ता पाने वाली झामुमो सरकार को पहचान चुकी है। लोग झूठे वादे से भ्रम निकल चुके है। निश्चित रूप से उपचुनाव में भाजपा का जीत होने का दावा किया।

Related Articles

Back to top button