झारखंड: कोरोना के 1123 मरीज मिले, 12 की हुई मौत

रांची। झारखंड में मंगलवार को 1123 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 1295 कोरोना के मरीज ठीक हुए है। वहीं, राज्य में कोरोना से 12 मरीज की मौत हुई हैं। मृतकों में बोकारो से दो, देवघर से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 3, रामगढ़ से 1 और रांची से 5 मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 319, बोकारो से 119, चतरा से 4, देवघर से 28, धनबाद से 58, दुमका से 31, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 209, गढ़वा से 19, गिरिडीह से 18, गोड्डा से 8, गुमला से 7, हजारीबाग से 50, जामताड़ा से 15, खूंटी से 22, कोडरमा से 30, लातेहार से 36, लोहरदगा से 11, पलामू से 17, रामगढ़ से 17, साहेबगंज से 4, सराईकेला से 39, सिमडेगा से 8, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से 54 मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड-19 के मामले 82540 हो गए हैं। इसमें 11942 सक्रिय केस हैं। 69898 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य मे कोरोना से 700 लोगों की मौत हुई हैं। रांची में मंगलवार को 517 लोगों ने कोरोना को मात दी हैं।

Related Articles

Back to top button