तूफान के मद्देनजर जापान में 8000 से अधिक लोगों को इलाके खाली करने के आदेश

टोक्यो। तूफान चान होम के जापान के मुख्य द्वीप में आने की आशंका है। टोक्यो के दक्षिण में स्थित इजू द्वीप में इससे अधिक नुकसान होने की आशंका है। इसके कारण सभी दक्षिण क्षेत्रों में स्थानीय सरकारों ने जगह को खाली करने के आदेश और अधिसूचना जारी की है। इसके कारण 8000 से अधिक लोग प्रभावित हो सकते हैं।

जापान मेट्रोलॉजिकल एजेंसी के अनुसार लगातार तेज बारिश होने के कारण तूफान की आशंका है। अक्टूबर में हुई बारिश पहले ही सामान्य से अधिक है। इसके कारण मुख्य द्वीप के नारा और मी प्रीफेक्चर्स में भूस्खलन भी हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि जापान में खराब मौसम के कारण लगभग दर्जनों घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। साथ ही प्रशासन ने लोगों को भूस्खलन, बाढ़, तेज हवाओं और तेज लहरों से बचने की चेतावनी जारी की है।

Related Articles

Back to top button