हजारीबाग : नदी में नहा रहे दो बच्चे बाढ़ में बहे, एक का शव बरामद

हजारीबाग। बरकट्ठा के कोनहारा खुर्द स्थित बरसोती नदी की उफनती धारा में बहने वाले दो बच्चों में से एक का शव शनिवार को गोताखोरों ने ढूंढ निकाला है। मो फैजान का शव एक किलोमीटर दूर बरवां श्मशान घाट के पास से बरामद किया गया। नदी की धार में बहे एक और बच्चे की तलाश गोताखोरों के सहयोग से जारी है। बच्चे का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। गोताखोर दूसरा बच्चा मो दिलावर की तलाश में जुटे हैं।
गौरतलब है कि शुक्रवार को नहाने के लिए गए दोनों बच्चे नदी की तेज धार में बह गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से गच्चों की तलाश शुरु कर दी थी।

Related Articles

Back to top button