जैसलमेर : विधवा महिला ने शादी करने से मना किया तो घर में घुसकर युवक ने काट दी नाक, जाने क्या है पूरा मामला

जैसलमेर : जिले के पोकरण इलाके के सांकड़ा थाना क्षेत्र में शादी करने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने महिला के घर में घुसकर उसकी नाक काट दी। उपचार के लिए गंभीर हालत में महिला को जोधपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात की शिकार हुई महिला की शादी कुछ साल पहले हुई थी, लेकिन फिर विधवा हो गई। महिला दूसरी शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन लंबे समय से उस पर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार पीडि़त महिला के पति ने करीब सात साल पहले खुदकुशी कर ली थी। पति की मौत के बाद से महिला बुरी तरह से टूट चुकी थी। इस बीच गांव का ही रहने वाला जानू खान महिला पर उसके भतीजे के साथ शादी करने का दबाव बनाने लगा। पीडि़ता जब शादी के लिए राजी नहीं हुई तो जानू खान अपने चार-पांच साथियों के साथ पीडि़ता के घर पहुंचा और महिला की नाक काट दी।

महिला की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लहूलुहान हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जोधपुर रफर कर दिया गया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी जानू खान को गिरफ्तार कर लिया है। सांकड़ा थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात के दो दिन पहले भी आरोपी जानू खान महिला के घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचा था। इसी बात को लेकर उस दिन दोनों के बीच महिला के घर में काफी हंगामा भी हुआ था। परेशान होकर महिला ने उसे अपने घर से बाहर निकाल दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी ने खुद को अपमानित समझकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने का सोचा। ‘

Related Articles

Back to top button