Israel-US-Iran War: लेबनान में हिज्बुल्लाह की एंट्री, 31 लोगों की मौत
ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष का तीसरा दिन, मिडिल ईस्ट में तनाव हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर रॉकेट हमले किए, लेबनान में 31 लोगों की मौत इजरायल ने आक्रामक अभियान शुरू किया, 50 गांव खाली करने का आदेश

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रही जंग का आज तीसरा दिन है। इस संघर्ष की लपटें पूरे मिडिल ईस्ट में फैल चुकी हैं। अमेरिकी और इजरायली विमानों ने ईरान के तेहरान समेत कई शहरों में हमले किए, वहीं ईरान ने भी इजरायल और कई देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद कई देशों में लोगों का गुस्सा बढ़ा है। इसी बीच लेबनान स्थित आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह ने इजरायल के ठिकानों पर रॉकेट दागे, जिसके जवाब में इजरायल ने लेबनान में भीषण हमले किए। इन हमलों में अब तक 31 लोगों की मौत और 149 घायल हुए हैं।
लेबनान में भगदड़ और चेतावनी
इजरायल ने लेबनान के 50 गांव खाली करने का आदेश दिया है। इस ऐलान के बाद बेरूत और अन्य इलाकों में लोग डर के चलते सड़कों पर भागने लगे।
इजरायल की आक्रामक रणनीति
इजरायली सेना के चीफ ऑफ स्टाफ एयाल जमीर ने कहा कि हिज्बुल्लाह के खिलाफ यह अभियान कई दिनों तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अब इजरायल सिर्फ रक्षात्मक नहीं बल्कि आक्रामक रुख अपना रहा है। सेना को मजबूत रक्षात्मक तत्परता और लगातार चरणबद्ध तरीके से हमले की तैयारी करनी होगी।



