ट्रंप का बड़ा बयान: “मैंने खामेनेई को पहले मार गिराया”

ट्रंप का बड़ा बयान: "मैंने खामेनेई को पहले मार गिराया" ईरान को दी चेतावनी, हथियार डालने को कहा, अमेरिका के साथ खड़े होने का आह्वान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में ईरान के सैकड़ों ठिकानों पर हमले जारी

वाशिंगटन: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा, “मैंने उसे पहले मार गिराया, इससे पहले कि वह मुझे मार गिराता। उसने दो बार कोशिश की, लेकिन मैं पहले ही सुरक्षित रहा।” यह जानकारी The Spectator Index ने दी है।

 

ट्रंप की ईरान को चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि रिवोल्यूशनरी गार्ड, ईरानी सेना और पुलिस अपने हथियार डाल दें, वरना उन्हें निश्चित मौत का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “ये कदम सही हैं ताकि अमेरिकियों को किसी कट्टरपंथी, आतंकवादी शासन का सामना न करना पड़े। पिछले 50 वर्षों से ये चरमपंथी अमेरिका और इजरायल के खिलाफ हमले कर रहे हैं। अब ये धमकियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। मैं सभी बहादुर ईरानी देशभक्तों से अपील करता हूं कि वे इस समय का लाभ उठाएं और अपने देश को वापस लें। अमेरिका आपके साथ है।”

 

ऑपरेशन एपिक फ्यूरी

ट्रंप ने बताया कि पिछले 36 घंटों से संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगी ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ चला रहे हैं। इस दौरान ईरान में सैकड़ों ठिकानों पर हमले किए गए, जिनमें रिवोल्यूशनरी गार्ड के ठिकाने और वायु रक्षा प्रणाली शामिल हैं।उन्होंने कहा, “अभी हाल ही में नौ जहाज और नौसैनिक भवन नष्ट किए गए। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता खामेनेई का निधन हो गया है। सैन्य कमान भी समाप्त हो गई है, और कई अधिकारी आत्मसमर्पण करने को तैयार हैं। युद्ध अभियान पूरी ताकत से जारी है और तब तक चलेगा जब तक सभी लक्ष्य प्राप्त नहीं होते।”

Related Articles

Back to top button