गोरखपुर में होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा अलर्ट

गोरखपुर में होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट 7 कुंतल खोवा जब्त, गुणवत्ता संदिग्ध पाया गया मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई और जांच जारी

Up news: गोरखपुर में होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग अलर्ट मोड में है। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेन मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में तीन टीमें लगातार छापेमारी अभियान चला रही हैं। विभाग का लक्ष्य होली के अवसर पर आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।

 

7 कुंतल खोवा जब्त, गुणवत्ता संदिग्ध

राजघाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर इलाके में मंगलवार तड़के करीब 4 बजे वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो को रोका गया। तलाशी में 14 बोरी खोवा बरामद हुआ, जिसका वजन लगभग 7 कुंतल बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में खोवा संदिग्ध पाया गया और पूरी खेप को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

 

सख्त कार्रवाई और जांच जारी

अधिकारियों के अनुसार खोवा का मालिक अभी तक सामने नहीं आया है। नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे जाएंगे और रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और प्राइवेट बस स्टैंड पर भी सघन चेकिंग अभियान चला रहा है। अधिकारियों ने साफ किया है कि किसी भी हालत में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button